Showing posts with label कन्या भ्रूण हत्या. Show all posts
Showing posts with label कन्या भ्रूण हत्या. Show all posts

Thursday, October 2, 2014

कन्या पूजा

दूर मोहल्ले में एक दादी
भूख से व्याकुल हैं क्यूंकि,
कन्यायें नहीं मिल रहीं उन्हें
जो पारायण कर सकें वो अपना व्रत!

ये वही एक दादी हैं
कि जिन्होंने कुछ महीने पहले,
भूखा रखा था कई दिनों तक,
अपनी बहू को
बेटी के पैदा होने पर !