Showing posts with label जनता. Show all posts
Showing posts with label जनता. Show all posts

Friday, July 16, 2010

नेता जी

चुनाव जीतने के बाद
पहली बार  आये हैं नेता जी
अपने क्षेत्र में
पुलिस मौजूद है
पहरेदारी में
और सभी करीबी भक्त
व्यस्त है उनकी आरती ,पूजा  करने में
पर विडंबना यह है क़ि देखो तो
अभी चुनाव से ठीक पहले यही नेता
जिस जनता के सामने
हाथ जोड़कर गिडगिडा रहे थे
अपने पक्ष में वोट देने को
आज वही जनता
वोट देने के बाद
नेता जी के बंगले के बाहर हाथ जोड़ कर खडी
तरस रही है नेता जी की एक झलक पाने को...!!