Showing posts with label दिन. Show all posts
Showing posts with label दिन. Show all posts

Sunday, July 11, 2010

दिन ढले जा रहे है

दिन ढले जा रहे है,
बिना कुछ बोले
एकदम चुपचाप
अपने समय पर नियत,


दिनों के तो पैर भी नहीं होते,
सो वो बढे जा रहे है
बिना अपने निशान छोड़े


दिनों के तो पर भी नहीं होते,
इसीलिए वो उड़े जा रहे है
बिना टूटे हुए पंख छोड़े,


दिनों को कोई लेना देना नहीं है
इन दुनियावी झंझlवातों से


चाहे हम उठे दस बजे या
सोने जाये दस बजे,


चाहे हम अपना काम करे या
यूँ ही व्यर्थ बातो में
अपना दिन गुज़ार दें,


वो तो रहे है हमेशा से ही
चाक चौबंद समय के पाबंद
वो तो हमेशा से पीढ़ी दर पीढ़ी
गुजरते रहे थे,गुजरते रहे है,गुजरते रहेंगे
और ये हम ही है जो उन्हें ऐसे ही
गुजरते हुए
देख रहे थे देख रहे है
पर क्या देखते रहेंगे यूँ ही...???