Showing posts with label वैलेंताईन डे. Show all posts
Showing posts with label वैलेंताईन डे. Show all posts

Thursday, February 10, 2011

मुथालिक की मिस्त्र यात्रा

ओ हो आप पी मुथालिक है न ? नमस्कार जी ...!


हाँ मै हूँ ...जय श्री राम !


अरे हाँ जय श्री राम भाई साहब....कैसे है आप....और आप थे कहाँ ,,,,,काफी महीने हो गए आपको ....कोई खबर तक किसी चैनल पे नहीं आई ...??


आती कैसे ...मै यहाँ था ही कहाँ ..?

कहीं बाहर गए थे...?


हाँ जरा मिस्त्र गया था !


अरे मिस्त्र गए थे ..ओह तो अब समझा वहा इतनी उथल पुथल क्यूँ मची हुयी थी .....रोज प्रदर्शन की खबरें आ रही थी ...शायद आपको होस्नी मुबारक ने बुलाया होगा प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए ...अभी पिछले दिनों एक खबर तो थी कि कुछ सेकडे भर होस्नी समर्थक भीड़ प्रदर्शनकारियों से भिड रही है .....मै भी हैरत में था की इस समय जब पूरा मिस्त्र होस्नी के विरोध में था तो वहां होस्नी के समर्थक कहाँ से आ गए ...?


अरे नहीं भाई ...मै वहां अकेले गया था मेरे कार्यकर्त्ता मेरे साथ नहीं थे...हो सकता है कि ये कम "राज" का हो ...वो मुझे काहिरा में दिखा तो था ...शायद ..!


तो फिर आप वहां किस लिए गए थे .....इतनी मारकाट के बीच भाईसाहब ...?


मै तो वहां इसी मारकाट और प्रदर्शन के तरीके सीखने गया था....जिससे उन तरकीबों को अपने कार्यकर्ताओं को सिखा सकूँ और वो इनका उपयोग आने वाले वैलेंताईन डे पर कर सकें ...!!


सो तो है ही ....चलिए शुभकामनायें....आपको ...फिर मिलते है १४ फरवरी को ...!


कहाँ मिलेंगे ..?


टीवी पर और कहाँ ...आप दिखेंगे और हम देखेंगे...!!