Showing posts with label adhyapak. Show all posts
Showing posts with label adhyapak. Show all posts

Thursday, July 1, 2010

एक और एक बराबर दो रोटियां

वहां एक क्लास में
एक अध्यापक महोदय
पूछ रहे थे प्रश्न
पढाये हुए पाठ में से
अपने क्लास में उपस्थित छात्रों से
इसी क्रम में
उन अध्यापक महोदय ने
सामने बैठे एक छात्र से पूछा क़ि
बताओ बेटा एक और एक
होते है कितने..?
तब वह सामने बैठा छात्र
जो क़ि कई दिन से भूखा था
उसने तपाक से उत्तर दिया
क़ि
गुरु जी
एक और एक बराबर दो रोटियां....!!